भारत में पहली EV का उदय 1996 में स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की बिजली से चलने वाली -VIKRAM SAFA की शुरुआत से होता है। लेकिन EV का युग भारत में पिछले दशक में शुरू हुआ । बीते दशक में सरकार ने अलग-अलग तरह की योजनाएं जारी किए जैसे कि FAME-II, PLI SCHEME, बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी, विशेष इलेक्ट्रिक मोबाइलिटी जोन, एवीआईजी पर कर कम करना | ऐसे योजनाओ ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सम्मति को बढ़ावा दिए । भारत भी अब बिजली से चलने वाली गाड़ियों के बाजार में आगे बढ़ रहा है. ऑटो एक्सपो 2023 के सोलहवें ‘Auto Expo-The Motor Show’ की कामयाबी ने ये भली भांति साबित भी कर दिया है| यह एक्सपो 12 से 18 जनवरी के बीच एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हुआ और 100 से ज्यादा उद्योग के संस्थापकों की इसमे भागीदारी हुई ।
“सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के एक अधिकारी ने कहा कि” 2020 के संस्करण में पहले के संस्करणों की तुलना में अधिक उद्यामिओं की भागीदारी रही। सबसे बड़े ऑटो शो के रूप में जाने जाने वाला यह शो सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उभरती प्रौद्योगिकियों की एक झलक भी दिखती है जो वाहन उद्योग को शक्ति प्रदान करेगा। इस शो में उद्योग के शीर्ष खिलाड़ियों द्वारा हाई-प्रोफाइल झाकियां देखने को मिली और उनमे से ऑटोमोबाइल बाजार में इ – मोबिलिटी का सबसे हावी प्रभाव दिखा|
मॉडल | बैटरी क्षमता | रेंज |
Maruti Suzuki eVX | 60kWh | 550km |
Hyundai Ioniq 5 | 72.6kWh | 631km |
Hyundai Ioniq 6 | 53kWh | 77kWh |
BYD Seal | 61.4kWh and 82.5kWh | 550km and 700km |
Kia EV9 concept | 77.4kWh | not yet revealed |
Toyota bZ4X | 71.4kWh | 450km |
MG Mifa 9 MPV | 90kWh | 440km |
MG 5 electric estate | 61.1kWh | 402km |
MG 4 hatchback | 51kWh and 64kWh | 300km and 452 km |
मारुति सुजुकी ने वैगनआर के flex-fuel संस्करण को भी प्रदर्शित किया। फ्लेक्स ईंधन इंजन में E85 ईंधन तक का समर्थन करने की क्षमता है, जो कि 85 प्रतिशत पेट्रोल में 15 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण है। इसका महत्व इसलिए भी और बढ़ जाता है क्यूंकि सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि 20 प्रतिशत गैसोलीन-इथेनॉल मिश्रित ईंधन का रोल-आउट इस साल 1 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और आने वाले समय में और गति पकड़ेगा|
इस ऑटो एक्सपो 2023 में ग्रीव्स के द्वारा संचालित एम्पेयेर कंपनी ने अपनी एक प्राइमस इ-स्कूटर का अवलोकन किया| इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है की ये 3.8 KW तक शक्ति उत्पन्न कर सकता है जो एक बेल्ट के द्वारा पिछले पहिये को शक्ति प्रदान करता है| ये एम्पेयेर कंपनी की इस तरह के पहली गाड़ी है|
लाइगर मोबिलिटी ने भी X और X+ नामक दो स्कूटर्स का अवलोकन किया जो की खुद को बैलेंस कर सकते है| ये दोनों गाड़िया लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग करती हैं , लेकिन लाइगर X की बटेरी को निकाला भी जा सकता है|
3 साल के लम्बे इंतजार के बाद ऑटो एक्सपो 2023 ने जोरदार वापसी की है. गाड़ियों के चाहने वाले लोगों ने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया | EV की लोकप्रियता को देखते हुए 2023 में होने वाले एक्सपो से काफी उम्मीद की जा रही है| ये एक्सपो, इवी बनाने वाली कंपनियों को अपने नए-नए उत्पादों को जनता तक पहुंचाने में बहुत मदद करेगा|
Read the article in English: Auto Expo 2023 giving a Glimpse into India’s Green Future
'इंडिया' Vs 'भारत': एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारतीय स्कूलों में इतिहास और पहचान को…
इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष दुनिया के सबसे जटिल और…
हाल ही में, ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (HoB), एक लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म जो अपनी दिलचस्प और…
खालिस्तान मुद्दे को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद और बढ़ गया है क्योंकि…
8 से 10 सितंबर तक भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन 2023 ने वैश्विक कूटनीति…
भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में, जहां हर राज्य की सीमा के साथ भाषाएं, लिपियां और…