Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Homeटेक्नोलॉजीऑटो एक्सपो 2023: भारत के सतत भविष्य की झलक देता है !

ऑटो एक्सपो 2023: भारत के सतत भविष्य की झलक देता है !

भारत में पहली EV का उदय 1996 में स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की बिजली से चलने वाली -VIKRAM SAFA की शुरुआत से  होता है। लेकिन EV का युग भारत में पिछले दशक में शुरू हुआ । बीते दशक में सरकार ने अलग-अलग तरह की योजनाएं जारी किए जैसे कि FAME-II, PLI SCHEME, बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी, विशेष इलेक्ट्रिक मोबाइलिटी जोन, एवीआईजी पर कर कम करना | ऐसे योजनाओ ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सम्मति को बढ़ावा दिए । भारत भी अब बिजली से चलने वाली गाड़ियों के बाजार में आगे बढ़ रहा है. ऑटो एक्सपो 2023 के सोलहवें ‘Auto Expo-The Motor Show’ की कामयाबी ने ये भली भांति साबित भी कर दिया है| यह एक्सपो 12 से 18 जनवरी के बीच एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हुआ और 100 से ज्यादा उद्योग के संस्थापकों की इसमे भागीदारी हुई ।

“सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के एक अधिकारी ने कहा कि” 2020 के संस्करण में पहले के संस्करणों की तुलना में अधिक उद्यामिओं की भागीदारी रही। सबसे बड़े ऑटो शो के रूप में जाने जाने वाला यह शो सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें  उभरती प्रौद्योगिकियों की एक झलक भी दिखती है जो वाहन उद्योग को शक्ति प्रदान करेगा। इस शो में उद्योग के शीर्ष खिलाड़ियों द्वारा हाई-प्रोफाइल झाकियां देखने को मिली और उनमे से ऑटोमोबाइल बाजार में इ – मोबिलिटी का सबसे हावी प्रभाव दिखा|

  • Maruti Suzuki ने अपने नये e-SUV जैसे – eVX का अनावरण कर दिया है। यह dedicated EV    architecture पर आधारित है, eVX को  Suzuki के ‘safe battery technology’ से पॉवर किया जाता है।
  • Hyundai की Ioniq 5 हिंदुस्तान में पेश होने वाली पहली BEV है. Hyundai ने 2028 तक 6 ऐसे BEVs लाने का प्लान किया है|
  • Hyundai Ioniq 6 Hyundai के E-GMP Skateboard प्लेटफॉर्म पर आधारित है. ये  dual-motor और single-motor के रूप में उपलब्ध है।
  • चीनी कंपनी BYD ने Seal electric sedan को लॉन्च किया जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर Tesla Model 3 के समान है और 2023 के चौथे सत्र में हिंदुस्तान में लॉन्च किया जाएगा।
  • Tata Sierra EV और Tata Harrier EV को भी प्रदर्शित किया गया | वे अभी प्रॉडक्शन स्थिति के करीब हैं|

 

मॉडल बैटरी  क्षमता

रेंज

Maruti Suzuki eVX 60kWh 550km
Hyundai Ioniq 5 72.6kWh 631km
Hyundai Ioniq 6 53kWh 77kWh
BYD Seal 61.4kWh and 82.5kWh 550km and 700km
Kia EV9 concept 77.4kWh not yet revealed
Toyota bZ4X 71.4kWh 450km
MG Mifa 9 MPV 90kWh 440km
MG 5 electric estate 61.1kWh 402km
MG 4 hatchback 51kWh and 64kWh 300km and 452 km

 

मारुति सुजुकी ने वैगनआर के flex-fuel संस्करण को भी प्रदर्शित किया। फ्लेक्स ईंधन इंजन में E85 ईंधन तक का समर्थन करने की क्षमता है, जो कि 85 प्रतिशत पेट्रोल  में 15 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण है। इसका महत्व इसलिए भी और बढ़ जाता है क्यूंकि सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि 20 प्रतिशत गैसोलीन-इथेनॉल मिश्रित ईंधन का रोल-आउट इस साल 1 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और आने वाले समय में और गति पकड़ेगा|

इस ऑटो एक्सपो 2023 में ग्रीव्स के द्वारा संचालित एम्पेयेर कंपनी ने अपनी एक प्राइमस इ-स्कूटर का अवलोकन किया| इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है की ये 3.8 KW तक शक्ति उत्पन्न कर सकता है जो एक बेल्ट के द्वारा पिछले पहिये को शक्ति प्रदान  करता है| ये एम्पेयेर कंपनी की इस तरह के पहली गाड़ी है|

लाइगर मोबिलिटी ने भी  X और X+ नामक दो स्कूटर्स का अवलोकन किया जो की खुद को बैलेंस कर सकते है| ये दोनों गाड़िया लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग करती हैं , लेकिन लाइगर X की बटेरी को निकाला भी जा सकता है|

3 साल के लम्बे इंतजार के बाद ऑटो एक्सपो 2023 ने जोरदार वापसी की है. गाड़ियों के चाहने वाले लोगों ने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया | EV की लोकप्रियता को देखते हुए 2023 में होने वाले एक्सपो से काफी उम्मीद की जा रही है| ये एक्सपो, इवी बनाने वाली कंपनियों को अपने नए-नए उत्पादों को जनता तक पहुंचाने में बहुत मदद करेगा|

 

Read the article in English: Auto Expo 2023 giving a Glimpse into India’s Green Future

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments